गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी हुए प्रसन्न
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी रविवार शाम 5 बजे बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इनका स्वागत किया गया। बताया गया की हाल ही में मर्सी हॉस्पिटल की री लॉन्चिंग हुई है। गिरिडीह पहुंचने के बाद चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव के साथ अस्पताल पहुंचकर पूरे अस्पताल का जायजा लिया और व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर अस्पताल प्रबंधन से जुड़े नीरज शाहबादी, गुड्डू सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

