गिरिडीह में BJP का जन आक्रोश महिला सम्मेलन, 33% आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना
आज भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर जिला के द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। टिकोडीह विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम की प्रभारी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिंहा, गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी , और जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ , महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सावित्री भारती , डोली पाठक , खीरदा देवी , सावित्री देवी , समेत सैकड़ों महिला उपस्थित हुए। रमा सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति का जो अधिकार को रोकने का काम इंडी गठबंधन के लोगों ने जो किया है इस कृत्य से इंडी गठबंधन में शामिल सभी दलों की महिला विरोधी छवि को उजागर किया है एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री जहां महिला को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिया जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम ला कर महिला को उसका अधिकार दिलाने में अपनी ताकत लगाए है वही विपक्ष के लोग महिलाओं को इस से वंचित रखना चाहते है , जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि महिला शक्ति को उनका अधिकार मिल के रहेगा चाहे कोई भी शक्ति इसे रोकने का प्रयास कर रहा हो पर ये अधिकार मिल के रहेगी । महिलाओं को अब समझ आ गया है कि किस तरह से कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बिल के विरोध में में है उसका जवाब भी महिलाओं को आने वाले समय के चुनाव में देना है , मुनिया देवी ने कहा कि 33% आरक्षण उपहार नहीं अधिकार है जो महिलाओं को इस से वंचित करने वाले इंडी गठबंधन के लोगों भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन संगीता सेठ ने किया साथ ही किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंहा, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर साव, पंचानंद वर्मा , समेत कई कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए ।

