“गिरिडीह में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की CBI जांच और रिम्स-2 ज़मीन अधिग्रहण पर रोक की मांग
झारखंड में बढ़ती कालाबाजारी, व्यापक भ्रष्टाचार और गिरती कानून-व्यवस्था, आदिवासी समाज के प्रखर नेता स्व. सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच तथा नगड़ी (रांची) में रिम्स-2 के लिए आदिवासी एवं किसानों की ज़मीन अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग को लेकर, जन विरोधी झामुमो-कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा गिरिडीह प्रखंड मुख्यालय में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा नेता सुरेश साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि सूर्या हांसदा आदिवासी समाज के शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के हक की बात कर रहे है थे आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उनकी गरिमा को रक्षा करने का आव्हान कर रहे थे. आदिवासी ज़मीन की लूट और विस्थापन के विरूद्ध संघर्ष करने वाले इस निर्भीक युवा की आवाज को झारखंड पुलिस ने संदेहास्पद फर्जी एनकाउंटर कर हमेशा के लिए खामोश कर दिया।
हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि सूर्या हांसदा के संदेहास्पद फर्ज़ी एनकाउंटर की सीबीआई जाँच हो ताकि आदिवासी समाज को न्याय मिल सके। सुरेश साव ने रिम्स 2 को लेकर कहा कि किसानों की पुश्तैनी ज़मीन हड़पकर हेमन्त सरकार विकास का झूठा ढोल पीट रही है, जिस ज़मीन पर कई पीढ़ियों ने खून – पसीना बहाया. आज उसे राजनीति की भेंट चढ़ाया जा रहा है। रिम्स 2 के आड़ में आदिवासियों की जल, जंगल, ज़मीन को छिना जा रहा है। झारखंड सरकार के आदिवासी विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

