गिरिडीह में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा नेताओं ने किया याद
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर, गिरिडीह आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि अलग झारखंड राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की देन है। केंद्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित किए और विश्व स्तर पर भारत की पहचान दिलाई। जो हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान भाजपाईयों ने वाजपेयी जी के बताये गये मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना है और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि कि राष्ट्र की सुरक्षा, स्वाभिमान और विकास को सुदृढ़ करने तक उनके अमूल्य योगदान को देश सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।
इस दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष, राजेश गुप्ता एंव महामंत्री प्रदीप राय, इनोद साव, अमर सिन्हा,नागेश्वर दास, शैबाल घोष, राजेश जायसवाल, मनोज तुरी, राम बाबु, जगदीश दास, दीपक कुमार, किरण देवी मौजूद रहे।

