गिरिडीह में 930 मामले लंबित, एसपी ने 60 पुलिस अफसरों का वेतन रोका
गिरिडीह में 930 मामले लंबित, एसपी ने 60 पुलिस अफसरों का वेतन रोका
गिरिडीह जिले में आपराधिक मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जांच अधिकारियों पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से 930 आपराधिक मामलों को लंबित रखने और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं करने के मामले में 60 पुलिस अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जांच के दौरान 60 अधिकारियों के स्तर पर बड़ी संख्या में मामले लंबे समय से लंबित पाए गए। एसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
एसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और न्यायालय में समय पर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है और अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

