बगोदर में महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बगोदर में महिला से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
गिरिडीह के बगोदर बाजार में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की पहचान माहुरी बायपास निवासी व्यवसायी लालो साव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। वह पति के साथ स्कूटी से मंझलाडीह मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें “चाची” कहकर रोका और पता पूछने लगे। महिला के मुड़ते ही पीछे से एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
महिला के अनुसार चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित की गई है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

