गिरिडीह कॉलेज में नामांकन के लिए झारखंड छात्र मोर्चा का हेल्प डेस्क शुरू
गिरिडीह कॉलेज में सेमेस्टर-5 नामांकन के दौरान झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा आज से हेल्प डेस्क लगाया गया। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नामांकन से संबंधित जानकारी, प्रक्रिया में सहायता दी जा रही है। संगठन ने कहा कि किसी भी छात्र को नामांकन में परेशानी न हो, इसके लिए यह पहल की गई है। छात्र हित में झारखंड छात्र मोर्चा आगे भी इसी तरह कार्य करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में जेएमएम (JMM) छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार, जिला सचिव विशाल झा, जिला उपाध्यक्ष रोहित मंडल, करण यादव, जिला संगठन मंत्री ज़ेबा नाज़, विनय, आर्यन वर्मा, रोहित, खुशबू और संगठन के कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

