गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का सफल आयोजन
गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का सफल आयोजन
गिरिडीह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में तथा योगसरिता, योग संस्थान के सहयोग से गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का ऑनलाइन भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ जीवन के लिए योग)” रही।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डी. के. वर्मा तथा प्रो. श्वेता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
योग सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान के विभिन्न अभ्यास कराए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एम. एन. सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। प्रो. डी. के. वर्मा ने कहा कि योग युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करता है। प्रो. श्वेता कुमारी ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी बताते हुए सभी से नियमित अभ्यास करने का आग्रह किया। वहीं प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके व्यापक लाभों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रोफेसर विनीता कुमारी,प्रो. सुशीला चंदा, दिवाकर रविदास, प्रदीप कुमार, विश्राम घाटी, हीरालाल मंडल, रणधीर प्रसाद वर्मा, मनी कुमार एवं विनय कुमार अवधेश कुमार मिश्रा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन, नियमित योगाभ्यास एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। योग दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति नई चेतना का संचार किया।

