गिरिडीह को मिलेगी बड़ी सौगात, उसरी नदी किनारे बनेगा 31 करोड़ का मरीन ड्राइव
गिरिडीह शहरवासियों की उसरी नदी तलहटी पर मरीन ड्राइव बनाने की मांग अब पूरी होने जा रही है।
नगर विकास मंत्री के प्रयास से शास्त्री नगर उसरी नदी तलहटी से अरगाघाट उसरी नदी तलहटी तक मैरीन ड्राइव का निर्माण 31 करोड़ की लागत से होगा। इसका टेंडर जुडको रांची ने 15 दिन पहले प्रकाशित कर दिया है। टेंडर फाइनल होने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर फाइनल होते ही जुलाई माह से ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर देगा।

