गिरिडीह के युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

0
62cf2af4-e882-44bf-a97c-02a23caafd93

गिरिडीह के युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

चंदन पांडे,गिरिडीह

परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना, कहा गिरिडीह ने एक होनहार सर्जन को खो दिया

गिरिडीह। गिरिडीह के युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के निधन से जहां एक ओर पूरा शहर मर्माहत है। वहीं हैदराबाद में उनका अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन गिरिडीह लौट आए है। परिजनों के गिरिडीह लौटने पर स्वजनों सहित अन्य लोगों का उनके आवास पर मिलने के लिए लगातार आ रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्व0 गौंड के शहर के टुंडी रोड स्थित आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलान, नविन सिन्हा, मनोज संघई सहित अन्य भाजपाई पहुंचे और डॉक्टर गौंड के बड़े भाई चीकू गौंड समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर स्व0 गौंड के बड़े भाई ने श्री मरांडी से बात करते हुए बताया की डॉ अमित की हालात में काफी हद तक सुधार हो गया था, लेकिन हाल के कुछ दिनों में अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई और डॉ गौंड की हालात चिकित्सकों के हाथ से बाहर निकल गया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने युवा सर्जन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गिरिडीह ने एक होनहार सर्जन को खो दिया है। कहा कि कई लोगो के मुंह से सर्जन डॉक्टर अमित गौंड का नाम वो खुद भी सुन चुके थे। उनके इलाज की तारीफ भी लोगो द्वारा खूब की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed