गिरिडीह के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

आज गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उपायुक्त को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए गिरीडीह जिले के समग्र विकास, सुशासन को मजबूत करने तथा बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।