गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म
मर्सी हॉस्पिटल में सफल सामान्य प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
गिरिडीह: शहर के मर्सी हॉस्पिटल में एक बार फिर सफल सामान्य प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रथम बार मां बनी महिला (प्राइमिग्रेविडा) ने सामान्य प्रसव के माध्यम से 3.64 किलोग्राम वजन के स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं अस्पताल की ओर से बताया गया कि सफल प्रसव में डॉ. लीलावती एवं डॉ. प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों चिकित्सकों की निगरानी में मां और नवजात को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है परिजनों ने सफल प्रसव पर चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार जताया।

