गिरिडीह बस स्टैंड में मारपीट और लूट की घटना, बीस हजार नकद और सोने की चैन छीनी
गिरिडीह बस स्टैंड में मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है ।
बताया जाता है कुछ युवक गिरिडीह बस स्टैंड में ऑटो चालक से रंगदारी मांगने आए थे । उन युवकों और ऑटो चालक से विवाद हो रहा था ।
इसी बीच ऑटो में बैठे चकरदाहा निवासी पंकज कुमार जो की अपने परिवार के साथ श्राद्ध कार्यक्रम से लौटे थे उनसे भी उन युवकों से विवाद हो गया । विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गया ।
पंकज कुमार ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उनसे बीस हजार नगद , सोने का चैन और मोबाइल छीन कर भाग गए ।
नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है और अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा ।

