घर के म्यांर में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या,

0
download (2)

घर के म्यांर में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में एक युवती ने घर के म्यांर में अपनी चुनरी का फंदा बनाकर, फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थीया पुष्पा चैाहान, पति गोवर्धन चैाहान, उम्र 33 वर्ष,निवासी वार्ड नं. 09 घरघोडा द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, की दिनांक “10-01-24” की शाम तकरीबन 4.30 बजे अपने घर में थी, इनकी बेटी तुलसी उर्फ रानू चैाहान ने स्वयं घर के अंदर का दरवाजा बंद कर एट चुनरी से म्यार में फांसी लगा ली थी। वह छटपटा रही थी, जिसे परिजनों के साथ मिलकर नीचे उतारकर फौरन घरघोडा़ स्थित शासकीय अस्पताल ले गए,जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तुलसी उर्फ रानू चैहान की मृत्यु स्वयं के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *