घाटशिला उपचुनाव: विधायक श्वेता सिंह ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में किया प्रचार

बोकारो: बोकारो विधायक श्वेता सिंह घाटशिला प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री स्व.रामदास सोरेन के निधन के उपरांत होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में प्रचार हेतु शामिल हुई।

प्रवास के दौरान चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक,भावनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं सहयोगी इंडिया गठबंधन पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा एवं जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।

विधायक श्वेता सिंह ने जनता का अटूट विश्वास मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और महागठबंधन की जनसेवा की नीतियों पर लगातार मजबूत हो रहा है,महिलाओ, छात्रों, बुजुर्गो की हित करने वाली सरकार के एक वर्ष के विकाशील कार्यकाल को घाटशीला विधानसभा की जनता गति देगी अतः मुझे पूर्ण विश्वास है कि घाटशिला में पुनः हमारे प्रत्याशी की जीत होगी.

You may have missed