गीता मंदिर , दुर्गा मंडप से जुड़ी हिंदुओं की भावना.. अरुणा शंकर

गीता मंदिर , दुर्गा मंडप से जुड़ी हिंदुओं की भावना.. अरुणा शंकर

दुर्गा मंडप कायस्थों की आस्था का केंद्र ।

आज माननीय हाई कोर्ट से आए आदेश के आलोक में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सर्किल ऑफिस के लोगों ने गीता मंदिर एवं दुर्गा मंडप के बाहर बनी दुकानों को तोड़ने पहुंचे l इस बात की जानकारी जब प्रथम महापौर अरुणा शंकर को हुई तो उन्होंने सभी दुकानदारों से बात की फिर उपयुक्त पलामू से मिलने उनके कार्यालय गई और उनसे मिलते हुए अनुरोध किया गीता मंदिर और दुर्गा मंडप पचासों वर्ष पूर्व से हिंदुओं का आस्था का केंद्र है। दुर्गा मंडप में जहां कई छोटे-छोटे कार्यक्रम होते वही कायस्तो का चित्रगुप्त पूजा जो तुरंत दिवाली के बाद है इस प्रांगण से किया जाता और यह सिर्फ एक मंदिर नहीं कायस्तों की आस्था का केंद्र है ऐसे वक्त में उपायुक्त महोदया से अनुरोध है कुछ समय इन लोगों को दे दी जाए । प्रथम महापौर ने कहा भाजपा की तमाम रेलिया या शुभ कार्यों का शुभारंभ भी इसी मंदिर प्रांगण से किया जाता इसे सभी लोगों को मिलकर तोड़फोड़ होने से बचाने की आवश्यकता है । उपायुक्त से मिलने के बाद प्रथम महापौर ने बताया उपयुक्त ने सकारात्मक भरोसा दिलाया है ।