गढ़वा : सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर रंका डीएसपी को दिया गया आमंत्रण पत्र
गढ़वा : जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन गढ़वा द्वारा सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष संजीव दुबे व सचिव महाकाल तिवारी लोगों के मिलकर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। शुक्रवार को रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह व अन्य पदाधिकारियों को सामूहिक विवाह के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आमंत्रण पत्र दिया गया। इसमें 21 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। संस्था द्वारा विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारियों से भी की जा रही है तथा उन्हें सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है, ताकि गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जा सके। मौके पर अजीत उपाध्याय, प्रिंस सिंह, मुर्तजा अंसारी, आर्यन मंसूरी, रेयाज अंसारी अजीत विश्वकर्मा इरशाद अंसारी आदि थे।

