गढ़वा में सड़क हादसे में शिक्षक शमीम अंसारी की मौत, गांव में मातम
मेराल थाना क्षेत्र के तीसरटेटूका गांव निवासी सहायक अध्यापक शिक्षक शमीम अंसारी की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गया। जानकारी के अनुसार शमीम अंसारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरवा दामर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। शमीम अंसारी मंगलवार को अपने पत्नी के साथ घर से गढ़वा के लिए घर से निकले थे इस दौरान कल्याणपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गए राहगिरो के मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। पत्नी इलाज के बाद घर आ गई और गंभीर रूप से घायल शिक्षक शमीम अंसारी को बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज भेजा गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी देहांत हो गई। देहांत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही गांव में गमगीन माहौल है। इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सह राजद के कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने बताया कि शमीम अंसारी बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति के साथ हमेशा लोगों से जुड़े रहते थे। उन्होंने ने बताया कि शमीम अंसारी मेरे चाचा के लड़के हैं इस लिए मैं व्यक्तिगत भी बहुत पीड़ा में हूं। उनका असमय मौत से परिवार तथा शिक्षा जगत का अपूरणीय छती हुई है।

