गढ़वा में पूर्व एसडीओ रुद्र प्रताप को भावभीनी विदाई, डॉ असजद अंसारी ने किया सम्मानित

गढ़वा: रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने रंका के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण होने पर उनके आवास पहुंचकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डॉ असजद अंसारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान डॉ असजद अंसारी ने कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को रंका क्षेत्र की जनता लंबे समय तक याद रखेगी। उन्होंने कहा कि रुद्र प्रताप का व्यवहार सभी विभागों के अधिकारियों और आम लोगों के प्रति काफी सहयोगात्मक रहा। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों में भी उन्होंने हमेशा सहयोग प्रदान किया। जिसके कारण कई योजनाओं का सफल संचालन संभव हो पाया। डॉ असजद अंसारी ने कहा कि एक अच्छे प्रशासक के साथ-साथ वे सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने भी सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रंका में कार्य करने के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। यहां के लोगों से उन्हें विशेष लगाव रहा और वे इस क्षेत्र की यादों को हमेशा अपने साथ लेकर जाएंगे।