गढ़वा में मनरेगा कर्मियों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन”
गढ़वा:–झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ गढ़वा जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने गढ़वा उपायुक्त को आग्रह पूर्वक आवेदन देकर कार्य मुक्त मनरेगा कर्मियों को वापस करने एवं समस्त मनरेगा कर्मियों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा है।
उन्होंने आवेदन के माध्यम से अनुरोध किया है कि गढ़वा जिले के समस्त मनरेगा कर्मी पिछले कुछ दिनों से बर्खास्त एवं कठोर कार्रवाई के कारण भय एवं दहशत में जी रहे हैं सभी मनरेगा कर्मियों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है उन्होंने आवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि हम सभी मनरेगा कर्मी 17– 18 वर्षों से लगातार मनरेगा कार्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते आ रहे हैं हम लोग पूर्व के जिला अधिकारियों,प्रखंड अधिकारी के निर्देशन में मनरेगा के कार्य धरातल पर उतारते हैं उनके द्वारा जिस प्रकार का आदेश प्राप्त हो रहा था उसी के अनुसार हम लोग कार्य को पूरा कर रहे थे हम सभी मनरेगा कर्मी अल्प मानदेय में सुदूरवर्ती क्षेत्र में जंगल एवं पहाड़ में जाकर घर से बहुत दूर कार्य करते हैं पूर्व में हम लोगों को स्थानीय जन प्रतिनिधिगन की आपसी विवाद एवं दबाव के कारण कभी-कभी कुछ गलत करने को मजबूर होना पड़ता था साथ ही कोरोना के समय में स्थल का सत प्रतिशत निरीक्षण पर्यवेक्षक संभव नहीं हो सका था परंतु अब नए उपायुक्त के आने पर मनरेगाकर्मी कार्य को निष्ठा पूर्वक करने के लिए स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं।
आवेदन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि हम सभी मनरेगाकर्मी गढ़वा जिला उपायुक्त के आदेश को अक्षरशः पालन करने के लिए प्रतिबंध है और पूर्व में किए गए कार्यों में अगर त्रुटि हुई है तो इस पर सुधारने का प्रयास करेंगे उन्होंने आवेदन के माध्यम से लिखा है कि आपके द्वारा कार्य मुक्त मनरेगा कर्मियों को एक बार पुनः मौका देने का कार्य किया जाए और सहानुभूति पूर्वक विचार कर किया जाए ताकि मनरेगा के कार्य हो सके। उन्होंने आवेदन के माध्यम से अवगत कराया है कि हम सभी मनरेगा कर्मियों का उम्र कि सीमा भी अन्य सेवा में जाने के लिए समाप्त हो चुका है किसी तरह हम लोग अपने बाल बच्चों एवं परिवार का भरण पोषण करते हैं।

