गढ़वा में झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजन, आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय, गढ़वा में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा सर्वप्रथम बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया विभागीय निर्देशानुसार सम्मान समारोह के दौरान राज्य आंदोलनकारी द्वारा आंदोलन के संबंध में उपस्थित लोगों के द्वारा अपनी आंदोलन से संबंधित आपबीती भी साझा किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी के रूप में ओंकार नाथ तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, टूना झा, अरविंद धर दुबे, जवाहर पासवान, गिरींद्र पांडे, मनोज ठाकुर आदि आंदोलनकारी उपस्थित थे सम्मान समारोह के दौरान कार्यालय कर्मी के रूप में श्री राजीव कुमार दुबे प्रधान सहायक, पंचायत सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता , चंद्र देव तिवारी , रंजन दुबे , रामेश्वर राम , अमित तिवारी , सीमा कुमारी , नाजिर विवेक गौतम, सहायक अभियंता देवनाथ गौतम, कनीय अभियंता अरुण देव सिंह आदि उपस्थित थे

