“गढ़वा में भाजपा का आक्रोश मार्च: मंत्री हफीजुल हसन के बयान के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग”

7389c9da-b091-4005-a427-3e9f981108df

गढ़वा:–भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान को लेकर चिनियां रोड नहर चौक से समाहरणालय गढ़वा तक पार्टी का झंडा एवं हाथ में तख्ती लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। कार्यक्रम के दौरान अनेकों नारे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।
विगत दिनों मंत्री हफीजुल हसन ने कहा था कि मेरे लिए शरीयत पहले है बाद में संविधान हैं। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरे प्रदेश में आक्रोश मार्च किया। इस दौरान गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च किया एवं राज्यपाल के नाम उपायुक्त गढ़वा को मांग पत्र सौंपा। जिसमें झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन को संविधान विरोधी बयान देने पर सरकार से बर्खास्त करने का मांग किया है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश चलाने के लिए संविधान बनाया जिसे झामुमो सरकार में बैठे लोग अपमानित करने का काम कर रहे हैं भारत देश संविधान से चलते आ रहा है लेकिन झामुमो के मंत्री पहले संविधान नहीं बल्कि शरीयत को मानने की बात बोल कर बाबा भीमराव अंबेडकर सहित तमाम आम जनमानस का अपमान किया है। ऐसे लोगों को मंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि झामुमो के लोग झारखंड में शरीयत लागू करना चाहते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के साथ मजबूती से खड़ा है। वक्फ बोर्ड संशोधन फैसले के खिलाफ भी मंत्री का धमकी भरा बयान से संविधान का अपमान किया गया है। बाबा भीमराव अम्बेडकर ने किसी भी कानून में संशोधन का अधिकार संसद को दिया है लेकिन झामुमो सरकार के मंत्री हफीजुल हसन लगातार संविधान का अपमान कर हैं। मंत्री बनने समय संविधान की शपथ दिलाई गई थी। लेकिन वही मंत्री संविधान का अपमान कर रहा है।
भाजपा वरिष्ठ नेता मुरारी यादव ने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन ने जिस तरह का बयान दिया है इससे इनका देश द्रोही चरित्र उजागर हो रहा है। केंद्रीय एजेंसी से इनके कार्य का जांच होनी चाहीए। उन्होंने कहा कि पुरे देश के साथ साथ झारखंड भी संविधान से ही चलेगा। किसी भी कीमत पर शरीयत लागू नहीं होने दिया जाएगा।
पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस महागठबंधन सरकार शरीयत लागू करने के लिए साजिश रचने में लगी हुई हैं उनका यह मंशा सफल नहीं होगा। संविधान बचाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी अरविंद तुफानी जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता उमेश कश्यप रामलला दुबे सुरेन्द्र राम टिंकू गुप्ता रितेश दुबे जयंत पाण्डेय शुभम गुप्ता अंकित तिवारी अभिषेक कश्यप गिरिवर यादव ओमप्रकाश दास विकास तिवारी रुपु महतो लक्ष्मीकांत पाण्डेय दिनेश कुशवाहा बलराम यादव परीक्षित तिवारी पवन कुमार शशिरंजन दुबे संजय कमलापुरी गोपाल यादव आयुष दुबे विशाल गुप्ता विनय चंद्रवंशी कंचन पाण्डेय धनंजय गौड़ संजीव तिवारी सत्येन्द्र यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş