गढ़वा में 8 अक्टूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’, अंबेडकर प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी व प्रदेश प्रभारी श्री के राजू जी के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस दौरान जिला स्तर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ 8 अक्तूबर को गढ़वा ज़िला के टाउन हॉल मैदान से बाबा भीम रॉव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक मार्च आयोजित किए जाएंगे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा उसके बाद राष्ट्रगान होगा जिला स्तर पर आयोजित होने वाला ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ समापन स्थल पर राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है, का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा।फिर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी का पुतला दहन किया जाएगा।प्रेसवर्ता में इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि यह कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे उसके विरोध कार्यक्रमों की अगली कड़ी है।
उन्होंने कहा कि जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त रूप से मार्च आयोजित की जाएगी
कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए जिला सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रमों की कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर भी समन्वय बैठकें आयोजित कर मार्च की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में कार्रवाई तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाना है। कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। वर्तमान में ज्ञानेश कुमार भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।इस मार्च में कांग्रेस के
पदाधिकारी तथा इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कांग्रेस ने जिलों में कार्यक्रमों को समन्वित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है।
प्रेसवर्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कालिया,सत्येंद्र पांडेय,त्रिपुरारी सिंह,समीर अख़्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे