गढ़वा की बेटी अर्पणा ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर, बढ़ाया जिले का मान
मेराल बंका रोड अवस्थित एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय की छात्रा अर्पणा कुमारी ने 13 से 15 जून को सरायकेला खरसावां में संपन्न हुई बॉक्सिंग चैंपियन शिप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रौशन किया। इस संबंध में जानकारी देखते हुए विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि अपर्णा चौबे का चयन गढ़वा जिला बॉक्सिंग टीम में किया गया था जो राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 49 से61 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अर्पना चौबे की उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने खुशी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिशन ओलंपिक को ध्यान में रखकर बॉक्सिंग खेल की विशेष कला विद्यालय में पढ़ रहे छात्र एवं छात्राओं को सिखलाई जा रही है। अभ्यास का नतीजा दिखने लगा है। पूर्व में भी वूमेंस बॉक्सिंग लीग चैंपियनशिप में विद्यालय की तीन छात्राओं ने पदक जीतकर अपने प्रखंड का सम्मान बढ़ाया था। विद्यालय के बच्चे जिले में ही नहीं जिले का प्रतिनिधित्व कर राज्य स्तर पर गढ़वा जिले को मान सम्मान दिला रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरवशाली पल है। विद्यालय का निरंतर यही मिशन रहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उज्जवल भविष्य के लिए जो भी आवश्यक कदम एवं सुविधाएं मुहैया करनी पड़ेगी वह करेंगे। विद्यालय परिवार हमेशा छात्र छात्राओं के लिए तत्पर है।यह सफलता हमारे सभी जिले वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

