गढ़वा डीसी के कार्यों की सराहना, भाजपा नेता ओंकार तिवारी का बयान

गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं भाजपा नेता ओंकार तिवारी।

गढ़वा भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तत्कालीन डीसी द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किया जा रहा है जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वैसे लोगों के दिक्कत हो रही है क्योंकि उन लोगों को डर है कि मेरा भ्रष्टाचार का दुकान कहीं बंद ना हो जाए उन लोगों के पेट में पेटगड़ी ऊपट गई है। उन्होंने गढ़वा के पूर्व के डीसी एसके सतपति से तुलना करते हुए कहा कि उनके बाद गढ़वा में तत्कालीन डीसी दिनेश कुमार यादव स्वच्छ एवं इमानदार छवि के हैं जो हर क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। ईनके कार्यों से उन्हीं लोगों को डर है जो लोग भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं।