गढ़वा: भंडरिया फुटपाथ दुकानदारों ने विधायक से की गुहार, अतिक्रमण हटाने का नोटिस वापस लेने की मांग
गढ़वा:–भंडरिया के स्थानीय फुटपाथ के दुकानदारों ने विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम ठेले खमचोपर लगने वाले दुकानों को नहीं हटाने का गुहार लगाया है। आवेदन मे दुकानदारों ने कहा है कि अंचलाधिकारी भंडरिया द्वारा हम दुकानदारों के नाम नोटिस जारी कर दिनांक 27 जनवरी तक दुकान हटा लेने की बात कहीं गई है अन्यथा जबरन हटा दिया जाएगा।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा है कि भंडरिया में सड़क किनारे अधिकांश सरकारी जमीन है जिस पर मजबुरी वश स्थानीय बेरोजगार गरीब युवा ठेला खमचो पर दुकान लगाकर अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करते हैं। इन दुकानदारों से ना तो ही सड़क में किसी तरह का कोई जाम लगता है और न सरकार को किसी तरह का कोई परेशानी है फिर भी अतिक्रमण मुक्त करने के नाम इन बेरोजगार युवकों को सडक पर लाने का काम किया जा रहा है। भंडरिया अति पिछड़ा क्षेत्र में आता है यहां रोजगार का कोई दुसरा मुख्य साधन नहीं है । यहां के बेरोजगार गरीब युवा सडक से दुर ठेले खमचो पर छोटा मोटा दुकान लगाकर अपना तथा अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करते हैं।अगर इनका दुकान हटा दिया गया तो सैकड़ों परिवारों के बीच भुख मरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी तथा ऐ दर दर ठोकरें खाने को विवश हो जाऐंगे।

