“गढ़वा भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, उदय कुशवाहा की हुई घोषणा”
भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महापर्व के तहत आज जिला चुनाव पदाधिकारी
अमरदीप यादव एवं पर्यवेक्षक शोभा यादव के द्वारा पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में उदय कुशवाहा एवं प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में बाल मुकुंद सहाय,घूरन राम,सूरज गुप्ता एवं रघुराज पांडे के नाम की घोषणा किया गया।मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो एवं सह चुनाव पदाधिकारी ओमप्रकाश केसरी भी उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला चुनाव पदाधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि लंबे दिनों से संगठन महापर्व का काम चल रहा था आज गढ़वा जिला में संपन्न हुआ, सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत से बूथ स्तर से जिला अध्यक्ष तक पार्टी ने ऊर्जावान एवं दल के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि अब आने वाला समय में पार्टी को आप सबों के बदौलत जिले में धारदार और सशक्त बनाया जाएगा।जिला पर्यवेक्षक श्रीमती शोभा यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न चुनाव इस बात का प्रमाण है कि गढ़वा जिले के कार्यकर्ता धैर्यवान और पार्टी के प्रति जबरदस्त भावना एवं समर्पित रूप से कार्य करते हैं।बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। मौके पर मथुरा पासवान,उमेश कश्यप,मीना गुप्ता, पवन केसरी विक्की साहू,के के मेहता,धनंजय गोंड,अभिषेक कश्यप,विशाल गुप्ता, कुमार कनिष्क ,बबलू पटवा,बृजेंद्र पाठक,रामलाल भुंईया,अनिल चौहान,अरुण चंद्रवंशी, प्रमोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

