“गायत्री परिवार का पर्यावरण जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण अभियान: जमुआ में 251 पौधों का निःशुल्क वितरण”

‌ अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह एवं जमुआ के द्वारा पर्यावरण एवं वनों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के निमित वृक्षारोपण अभियान संदेश रैली का आयोजन प्रखंड मुख्यालय जमुआ में किया गया l
सर्वप्रथम गायत्री परिवार के जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह , प्रांतीय युवा प्रतिनिधि सुरेश यादव एवं वरिष्ठ परिजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की l
यह रैली साहू धर्मशाला जमुआ से प्रारंभ होकर जमुआ चौक के सभी मार्गों का भ्रमण कर पुनः साहू धर्मशाला में आकर समाप्त हुई l
पर्यावरण बचाने को लेकर रैली के दौरान हिंदू, मुस्लिम ,सिख, ईसाई वृक्ष है सबका अपना भाई , वन रोपें उद्यान लगाये, हरा – भरा निज देश बनाएं , वृक्ष प्रदूषण विष पी जाते, पर्यावरण पवित्र बनाते आदि नारे लगाए जा रहे थे l इस अभियान में जिले के सभी प्रखंडों के गायत्री परिवार के भाइयों एवं बहनों ने भाग लिया l इस रैली में कुछ परिजन कांवर में पौधे लेकर चल रहे थे , इस अवसर पर 251 फलदार एवं अन्य पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया l इस रैली का संचालन अनिल कुमार साव ने किया l इस अवसर पर जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु में यह अभियान सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा और लोगों को पर्यावरण का प्रति जागरूक किया जाएगा l
इस अवसर पर प्रांतीय युवा प्रतिनिधि सुरेश यादव ने कहा कि वनों की संख्या घटती चली जा रही है इसी के कारण पर्यावरण भी असंतुलित हो रहा है और कहीं अत्यधिक वर्षा हो रही है ,बादल फटने की घटना हो रही है जिससे जनधन की भारी हानि हो रही है और कहीं भारी सुखा पड़ रहा है l इसका एकमात्र समाधान है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिए वर्षा ऋतु में खाली जमीनों पर वृक्षारोपण करें एवं वृक्षों की कटाई पर रोक लगाए l इस अभियान को सफल बनाने में कामेश्वर सिंह, बासुकीनाथ राय, सुरेश यादव,जमुआ महिला मंडल प्रमुख संगीता साव, विष्णु नारायण वर्मा, मुखिया मनोज पासवान, कृष्णा साव, अजय वर्मा नीलम देवी, अंजनी वर्मा ,रेणु साहू ,मनोज शर्मा, पूनम बरनवाल, विजय चौधरी सहित गायत्री पर जमुआ के परिजनों