गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया

0
17de1564-702e-4063-9796-500e4f280d6c

गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के अध्यक्षता में संगठन की ओर से आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक जवाहर पासवान ने कहा कि भाजपा बुथ स्तर पर गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी के बुथ स्तर पर संगठन की मजबूती बुथ को सशक्त करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे साथ ही समाज में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से संपर्क करेंगे। लाभार्थी, शहीद परिवार, एनजीओ वालों से सम्पर्क करना है अबकी बार फिर से मोदी सरकार का दिवाल लेखन करना है साथ ही आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए। केंद्र सरकार की योजनाएं को बताना है उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद 28 जनवरी से 1 फरवरी तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। नमो ऐप सरल ऐप सभी लोगों को डाउनलोड करना है नमो ऐप के माध्यम से विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर भी बनना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है जिससे केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धि पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना। बुथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बुथ के कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं भाजपा कार्यकर्ता के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी। गांव चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे एवं बुथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को देखते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग से सम्पर्क करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में 24 घंटे के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे। गांव चलों अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर से बुथ स्तर तक बैठक कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरज गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव प्रवास करेंगे एवं बुथ स्तर पर पार्टी गतिविधि को ठीक करेंगे। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सभी पुराने कार्यकर्ता से विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से सम्पर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं पार्टी के कार्यो से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी लातेहार प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा एस सी आयोग के पुर्व चेयरमैन शिवधारी राम बिनय चौबे राजीव राज तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी हरेंद्र दुबे विवेकानंद तिवारी ब्रजेश उपाध्याय राजीव रंजन तिवारी ठाकुर प्रसाद महतो स्वाति तिर्की अरविंद तुफानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम कृपाल सिंह टिंकू गुप्ता कुमार कनिष्ठ विनोद दुबे उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद लक्ष्मीकांत पाण्डेय राजेश्वर ठाकुर बजरंग प्रसाद रुप निरंजन सिन्हा लखन चौधरी राजकुमार विश्वकर्मा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित हर मंडल से तीन तीन कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *