FSSAI का बड़ा एक्शन, बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड; एवरेस्ट जीरा पाउडर की बैच वापस मंगाई

FSSAI ने फूड सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने गंभीर हाइजीन कमियां मिलने के बाद क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिया है। वहीं, एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर की एक बैच को मार्केट से वापस लेने का आदेश दिया गया है। जांच में जीरा पाउडर का सैंपल फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरा और इसे अनसेफ यानी खाने के लिए सुरक्षित नहीं माना गया।