फरार वारंटी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर ढोल बजाकर चिपकाया इश्तिहार

मेराल थाना कांड संख्या 117/24 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर एस आई संजय सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ रेजो गांव के दूनूखाड़ टोला पहुंचकर ढोल बजाकर घर पर तथा बगल में इश्तिहार चिपकाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पिछले वर्ष बालू गाड़ी पकड़ने गए थाना के पुलिस बल पर हमला करने के मामले में नामजद फरार वारंटी अभियुक्त रामप्रवेश चौधरी पिता संतोषी चौधरी रेजो गांव के दुनूखाड़ टोला निवासी फरार चल रहा है जिसके घर पर न्यायालय के आदेश पर इसतेहार चिपकाया गया है