फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख, इश्तेहार तामिला कर आत्मसमर्पण का निर्देश

फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख, इश्तेहार तामिला कर आत्मसमर्पण का निर्देश

महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को कांड संख्या 21/24, दिनांक 23 अप्रैल 2024, धारा 370(4) BNS के तहत दर्ज मामले में नामजद फरार अभियुक्त मांगरीटा देवी, पति राजेंद्र मुंडा, ग्राम हरमुंडा, थाना नेतरहाट, जिला लातेहार के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिवत इश्तेहार तामिला की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।यह कार्रवाई महुआडांड़ थाना द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रही थी, जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया इस संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कांड संख्या 21/24 में नामजद अभियुक्त मांगरीटा देवी के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार तामिला की कार्रवाई कर दी गई है। उसे स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह शीघ्र माननीय न्यायालय अथवा थाना में आत्मसमर्पण करे निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके विरुद्ध कानून के तहत आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।