एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन, मेराल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन,मेराल में योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया।बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर औपचारिक शिक्षा के साथ ही मानसध्यात्मिक शिक्षा की प्रगति हेतु पद्मासन,योगासन,ईश्वर प्राणिधान,चक्रशोधन सहित विभिन्न प्रकार से अभ्यास कराकर इस दिवस को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने हेतु सात्विक शरीर एवं मन की अत्यंत आवश्यकता है अन्यथा परम सत्ता की अनुभूति असंभव है। योगाभ्यास नियमित प्रकिया है तभी आनंद एवं रुचि से जुड़े हुए साधक आत्मनियंत्रित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते है।वर्तमान में अनेक बुद्धिजीवी काफी कुशल होने के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त है क्योंकि वे योगाभ्यास से दूर रहते हैं जिससे शारीरिक (भौतिक),मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन नहीं रख पाते।स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रत्येक को योग करना ही होगा।परंतु वर्तमान में योग व्यायाम एवं आसन्न का रूप लेता जा रहा है जिससे शारीरिक विकास तो संभव है परंतु आध्यात्मिक एवं नैतिक प्रगति तथा चैतन्य सत्ता की अनुभूति से लोग दूर है जिससे भौतिकता हावी है। अतः योग के वास्तविक स्वरूप के प्रति आकर्षण ,अभ्यास एवं जन जन तक पहुंचाने की अत्यंत आवश्यकता है।