एनसीसी से व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन में अनुशासन आता है –नीरज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गिरिडीह कालेज

एनसीसी से व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन में अनुशासन आता है –नीरज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गिरिडीह कालेज

गिरिडीह में एनसीसी स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक गिरिडीह नीरज सिंह एवं गिरिडीह कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार उपस्थित रहे।एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहले उपाधीक्षक सर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पूर्व कैडेट्स जिन्होंने एयर फोर्स, एसएससी जीडी, पुलिस विभाग में नौकरियां ली हैं उन्हें भी मेडल प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बेस्ट कैडेट्स भी हुए सम्मानित। सभी एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत-संगीत और नृत्य का अनुठा संगम पेश किया। लगातार कई दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां हो रही थी। डॉ अनुज ने एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स सभी क्षेत्रों में अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रो विनीता ने कहा कि एनसीसी समाजहित और देशहित के लिए कैडेट्स को तैयार कर उनमें देशभक्ति की भावना भर्ती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिनियर अंडर आफीसर सागेन सोरेन,सोनाली जयसवाल उमेश कुमार, सविता मरांडी की मुख्य भूमिका रही ‌। मुख्य रूप से प्रो आशा रजवार ,समीर दीप, सुरेश गुप्ता,मनीष तिवारी,अनिश राजपूत,शिवम शर्मा आदि सैकड़ों कैडेट्स उपस्थित रहे।