“एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दी अंतिम विदाई”

बोकारो :- बुधवार को बोकारो के चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के विवेकानंद सभागार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।एनपी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन महाविद्यालय की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी,ट्रस्टी सुबोध सिंह एवं छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर कार्यक्रम में शामिल लोग ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य के प्रणेता थे। शोषित, पीड़ित एवं दबे -कुचलें समाज के लोगों के लिए आजिवन काम किया। नशामुक्ति, शुदखोरी सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके द्वारा किए गए कार्य को भूलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर प्राचार्य संजीव कुमार, शालिग्राम सिंह ,राजेश कुमार ,भागिरथ मंडल ,एस एन शर्मा ,राहुल कुमार, सौरव कुमार, उस्मान शाह इत्यादि थे