एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटेनगंज का सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटेनगंज का सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
डालटेनगंज :
सीबीएसई द्वारा घोषित 2025-26 सत्र के 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चियांकी, डालटेनगंज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञान संकाय में कुल 137 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी सफल घोषित हुए। इनमें 123 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 59 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी हासिल की।
वाणिज्य संकाय में कुल 60 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। इनमें 53 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा 27 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विशिष्ट श्रेणी में स्थान बनाया।
विद्यालय के विज्ञान संकाय में जय मंझस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिचा कुमारी ने 97 प्रतिशत, इंद्रजीत कुमार ने 92.2 प्रतिशत, अर्घदीप झा ने 91.8 प्रतिशत तथा अंकित कुमार गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर्स में स्थान बनाया।
वाणिज्य संकाय में गीत शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशल राज ने 94 प्रतिशत, अभाष राज ने 92 प्रतिशत, दीपिका कुमारी ने 91.2 प्रतिशत तथा साक्षी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की।
अंग्रेजी कोर में जय मंझस लकड़ा एवं आयुषी पांडेय ने 98 अंक, गणित में इंद्रजीत कुमार ने 96 अंक, रसायन विज्ञान में अर्घदीप झा ने 100 अंक तथा जीवविज्ञान में जय मंझस लकड़ा ने 100 अंक प्राप्त किए। वहीं अकाउंटेंसी में कौशल राज ने 95 अंक, बिजनेस स्टडीज में अभाष राज ने 97 अंक तथा अर्थशास्त्र में अभाष राज ने 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता