एम.के .डी.ए.वी. में स्वास्थ्य परीक्षण प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन।
20 दिसंबर 2025 को एम.के .डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वास्थ्य परीक्षण प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में विद्यालय के 11वीं (अ,ब )और कक्षा के कुल 25 छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ग में छात्रों को ब्लड ग्रुप,ब्लड प्रेशर एवं बी.एम.आई परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। यह वर्ग विद्यालय के जीव-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित था, जिसमें डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को प्रशिक्षण विधि हेतु मार्गदर्शन किया। विद्यालय के जीव विज्ञान शिक्षक श्री तुषार घोष ने छात्रों को आवश्यक निर्देश देते हुए इस वर्ग को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। छात्र इस नवाचार से अभिभूत एवं प्रसन्नचित दिखाई दिए ।
इस अवसर पर छात्रों को उद्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि छात्र विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त कर परीक्षाओं की तैयारी में लग जाते हैं किंतु इस तरह के प्रशिक्षण के बिना उनका प्रायोगिक ज्ञान पक्का नहीं हो पाता। यह वर्ग उन्हें कुछ नया सीखने,करके सीखने तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा , ऐसा मुझे विश्वास है । उन्होंने आगंतुक प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामना प्रदान किया।

