एम. के. डी. ए. वी. में धूमधाम से मनाई गई कथा सम्राट प्रेमचंद जी की जयंती

0
a80e6c1c-72f4-47ab-b581-4037f85eb36a

एम.के.डी.ए.वी. में कथा सम्राट प्रेमचंद जी की मनाई गई 144 वीं जयंती ।

31 जुलाई 2024 को एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में, प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 144 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। प्रार्थना सभा की समस्त गतिविधियां मुंशी प्रेमचंद जी पर आधारित थी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल झारखंड क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह प्राचार्य एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज,डॉक्टर जी.एन खान ने वरिष्ठ शिक्षकों के साथ प्रेमचंद जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर, किया । नवीं कक्षा के छात्र अक्षत ने प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें उच्च कोटि का लेखक एवं सुधारवादी साहित्यकार बताया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉक्टर जी.खान ने कहा कि प्रेमचंद जी जैसे उच्च कोटि के लेखक सदियों में जन्म लेते हैं। जन सरोकार के मुद्दों को उठाकर सरकारो एवं शासको को आईना दिखाने का काम प्रेमचन्द ने किया। उनकी कहानियों में स्त्री एवं किसान विमर्श का व्यापक वर्णन मिलता है । हम प्रेमचंद के कहानियों को पढ़कर उनसे सीख लें एवं समाज तथा देशहित का काम करें। यही मुंशी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अनुपमा रुखेरियार ने किया एवं संयोजक शिक्षक श्री कन्हैया राय थें।इस अवसर पर शिक्षक श्री आलोक कुमार, श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव,श्री अंबरीश कुमार पांडे, श्री विक्रम रॉय, श्री अनंत पाठक, श्रीमती प्रियंवदा मिश्रा, सुश्री अनु चक्रवर्ती उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed