एकादशी पर राममय हुई अयोध्या, सरयू तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एकादशी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आई। गुरुवार को सुबह से ही नया घाट स्थित पवित्र सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखने को मिला। दूर-दराज से आए भक्तों ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की और मां सरयू का आशीर्वाद लिया। पूरे घाट क्षेत्र में भजन और ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ माहौल बेहद भक्तिमय बना रहा।