एक महीना से ट्रांसफार्मर खराब ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

0
3e528b1b-01f8-48bc-a04b-5223f5236d3a

एक महीना से ट्रांसफार्मर खराब ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

पलामू जिले के अति सुदूरवर्ती इलाका मनातू प्रखंड के नौडीहा पंचायत अंतर्गत नौडीहा गांव में करीब एक माह से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गई है ग्रामीणों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया कहा की पंचायत के मुखिया सहित कोई प्रतिनिधि तथा कोई बिजली विभाग के कर्मी गांव में नहीं पहुंच पाए है जबकि यह ट्रांसफार्मर 1 महीने से खराब है बिजली नहीं जलने से रात में गर्मी तथा मच्छर से काफी ग्रामीण परेशान है तथा बच्चों के भी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भी कटौती हो रही है इस बाबत ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों ने कई जनप्रतिनिधि को इसकी सूचना दे दी है लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर ना ही कोई बनवाया है और ना ही कोई हाल-चाल भी लेने गांव में पहुंचा है जबकि पंचायत के मुखिया से भी बात की है लेकिन मुखिया जी का कहना है कि कंपनी वाले आएंगे तभी या ट्रांसफार्मर बन पाएगा
ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बनाया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *