ईडी टीम के गढ़वा पहुंचते ही शहर में मचा हड़कंप

0
Untitled

गढ़वा पहुंची ईडी की टीम, शहर में मचा हड़कंप

गढ़वा : आज की बड़ी खबर यह है कि रांची से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की दो सदस्यीय अधिकारियों की टीम गढ़वा पहुंची है। गढ़वा पहुंचते ही अधिकारी शहर थाना पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर अधिकारी शहर में निकल पड़े।

टीम के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे कहां जा रहे हैं या किसे रडार पर लिया गया है, किसी भी सवाल का जवाब देने से उन्होंने परहेज किया। लेकिन ईडी की टीम के गढ़वा आने की जानकारी के साथ ही उन लोगों में हड़कंप मच गया है, जो खुद को ईडी के दायरे में मानते हैं। शहर में टीम के आने की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *