ईडी ने अवैध खनन मामले में हरियाणा के 20 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी .

0
717c5ca5-d89f-405d-a499-3a49f4860f05

हरियाणा के ‘धनकुबेर’ पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश, 5 किलो सेना और 300 कारतूस बरामद

ईडी सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ नकद, 4/5 किलोग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं.

ईडी ने अवैध खनन मामले में हरियाणा के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और अन्य से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी.


जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में विभिन्न स्थानों की तलाशी ली. केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई 24 घंटे बाद भी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *