दुमका में अनियंत्रित मालवाहन ने चार लोगो को रौंदा ,चार की मौत
Ranchi : दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र इलाके में अनियंत्रित मालवाहक ने चार लोगों को रौंद दिया जिसमें सभी की मौत घटनास्थल पर हो गयी. अनियंत्रित मालवाहक वाहन चाय की दुकान में घुसी जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है वहीं ग्रामीणों ने दुमका रिंग रोड को जाम कर दिया है. हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है.
