डबल मर्डर वो भी बिना किसी कारण के, चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

0
Untitled

डबल मर्डर वो भी बिना किसी कारण के, चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

काशीपुर: चाकुओं से प्रहार कर दो युवकों की जान लेने के पीछे आरोपियों का न कोई मकसद था और न ही इसका कोई ठोस कारण। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर कुंडेश्वरी की कुमाऊं कालोनी निवासी आकाश सैनी (19) पुत्र महेश सैनी और विशालनगर कालोनी निवासी अजय (20) पुत्र सुभाष को घायल कर दिया। आकाश की उसी रात और अजय की अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आकाश के भाई चमन सैनी ने आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया था। रविवार को केस का अनावरण करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *