द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी से निकलेंगे अब अर्जुन जैसे निशानेबाज—-सुमित बर्मन
द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी से निकलेंगे अब अर्जुन जैसे निशानेबाज—-सुमित बर्मन
संवाद: मेदिनीनगर , जी.एल.ए कॉलेज समीप स्टेडियम में द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीरंदाजी कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा की पलामू जिले में तीरंदाजी खेल का शुभारंभ हो रहा है मुझे उम्मीद है कि यहां के खिलाड़ी राज्य एवं नेशनल जैसे स्थान पर जाकर हमारे पलामू के लिए पदक लेकर आएंगे। मौके पर पलामू तीरंदाजी संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा की झारखंड राज्य की कुछ ही स्थानों में तीरंदाजी सिखाई जाती है बाल अवस्था में जब मुझे तीरंदाजी सीखने की ललक हुई थी तब मैं हजारीबाग जाया करता था। पलामू के खिलाड़ियों को इतनी परेशानियां का सामना न करना पड़े इसलिए तीरंदाजी अकादमी का शुभारंभ पलामू जिले में किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक की पलामू जिला को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। मौके पर द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार मेहता, दीपेंद्र सिंह, दीपक तिवारी, एवं तमाम खिलाड़ी उपस्थित।
