रामनवमी पूजा को लेकर विधायक ने मां झालखंडी मंदिर में सीसीटीवी कैमरा से लैस करने का लिया निर्णय

0
Untitled

रामनवमी पूजा को लेकर विधायक ने मां झालखंडी मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरा से लैस करने का लिया निर्णय।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के मझौली टु पंचायत अंतर्गत मझिगावां शक्तिपीठ मां झालखंडी मंदिर परिसर में शांति समिति का बैठक रखा गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार मौजूद रहे जबकि बैठक का संचालन मझौली टु पंचायत के मुखिया पति सह समाज सेवी अनुज सिंह ने किया , बैठक में विधायक श्री डॉ मेहता ने कहा कि झालखंडी मंदिर परिसर में पूरे नवरात्र लाखों लाख की भीड़ देखी जाती है जिसमें नवमी के दिन भव्य रूप से पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के तथा हनुमान जी के झांकी के साथ मेले में पहुंचती है जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं विधायक श्री मेहता ने कहा कि यहां की मां शक्तिपीठ झालखंडी मंदिर पूरे राज्य में ऐतिहासिक माना जाता है जो आने वाले दिनों में पर्यटन स्थल के रूप से जाना जाएगा उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जो लोग यहां अपनी मन्नत लेकर पहुंचते हैं उन्हें मां भगवती जरूर पूर्ण करती हैं कहा की दो दिनों के अंदर चारों तरफ से मां झालखंडी परिसर को सीसीटीवी कैमरा से लैस कर दिया जाएगा ताकि कोई भी असामाजिक तत्व के लोग गलत काम नहीं कर सकें।
मौके पर झारखंड राज्य के प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष अमुक प्रियदर्शी सुंडी पंचायत के मुखिया लोकनाथ यादव कुंती देवी प्रोफेसर बच्चन ठाकुर अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव पंचायत समिति सत्येंद्र गिरी तथा कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *