ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे- डीटीओ

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीटीओ

झारखंड सरकार के परिवहन विभाग की नई पहल परिवहन कार्यालय आपके द्वार अभियान की शुरुआत

मेराल । प्रखंड के मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शनिवार को पंचायत स्तरीय कैंप लगा कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की अभियान शुरू की गई। कैंप में लोग पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ अभियान का लाभ उठाया। कैंप में आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन, कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट तथा लाइसेंस से जुड़ी पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। सफल अभ्यर्थियों को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने अपने हाथों से एक सौ लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए और उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
डीटीओ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परिवहन सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय का चकर न लगाना पड़े। उन्होंने आवेदकों से अपील की कि शिविर में आने से पहले सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर उसका प्रिंट, शुल्क भुगतान की ऑनलाइन रसीद तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मी तथा जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी कैंप में मौजूद रहे। विभाग की ओर से आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि शिविर में किसी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा होगा। इसलिए आवेदकों को UPI, डेबिट/एटीएम कार्ड या अन्य ऑनलाइन भुगतान की सुविधा साथ रखने की सलाह दी गई। परिवहन विभाग अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।