धुरकी पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धूरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला गांव निवासी तबरेज अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है वहीं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 52/ 25 धारा 64 (1) /81/ 318 (4) 352/351(3)/ 3(5) BNS के प्रथमिकी अभियुक्त तबरेज अंसारी पिता मासूम अंसारी साकिन खाला थाना धूरकी जिला गढ़वा । वहीं धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि कल दिनांक 8.7.2025 को जमीन विवाद में मारपीट हुआ था जिसमें शिकायतकर्ता ने गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे एवं उनके परिवार के अन्य लोग भी जख्मी हुए थे मारपीट में शामिल उक्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कांड संख्या 85/25 धारा 126(2)/115(2)/ 117(2)/ 118(1)/109/308(5)/3(5) BNS के प्रथमिकी अभियुक्त कुलदीप राम (2) देवकी राम दोनों पिता स्वर्गीय बैजनाथ राम (3) नन्दू राम पिता देवकी राम (4) सचितनन्द राम पिता कुलदीप राम चारों ग्राम मिरचैया थाना धूरकी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात जेल भेजा गया ।