धुरकी,झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने एकदिवसीय किया हड़ताल
धुरकी प्रखंड परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ सेविका सहायिका के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष रिता देवी, सचिव देवंती देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी के नेतृत्व में किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका संघ के नेताओं ने कहा कि हमारी मांग चार श्रमिक विरोधी कानूनो को तुरंत रद किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों कारखानों का निजीकरण तुरन्त बंद किया जाए,देश के सभी श्रमिकों को 26000 न्युनतम मजदूरी प्रदान की जाए साथ ही सभी श्रमिकों को पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।, सरकारी नौकरियां कारखानों बाद किया जाए।
नया मोबाइल सभी सेविका को अभिलंब उपलब्ध कराई जाए, मोबाइल रिचार्ज की राशि, पोषाहार की राशि, सभी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, सेवा नियमित होने तक मानदेय सेविका को 26000 एवं सहायिका को 18000 दिया जाए, गुजरात के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में भी सेविका के ग्रेच्युटी अभिलंब भुगतान किया जाए सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर सेविका सहायिका के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद सेविका सहायिका के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अपनी मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर कुसुम देवी पुर्व अध्यक्ष, ममता कुमारी, पंकज कुमार, रिजवाना खातुन, सावित्री कुमारी, सुषमा कुमारी,सुगनि देवी,राजमुनी देवी, किरण देवी,सिमा देवी,रुपा देवी सहित बड़ी संख्या में सहित व सविका उपस्थित थे।

