धुमकोड़िया भवन निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने के मांग को लेकर, सर्वदलीय समिति ने बीडीयो को ज्ञापन सौपा

धुमकोड़िया भवन निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाने के मांग को लेकर, सर्वदलीय समिति ने बीडीयो को ज्ञापन सौपा।

मनिका- मनिका प्रखंड सर्वदलीय समिति के सदस्यो ने बीडीओ संदीप कुमार को ज्ञापन सौंप कर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन के परिसर मे धुमकोड़िया भवन निर्माण कार्य को अविलंब रोक लगाते हुए उक्त योजना को दुसरी जगह पर बनवाने की मांग की है। सौंपे गये ज्ञापन मे सर्वदलीय समिति के नेताओ ने कहा है की धुमकोड़िया भवन का निर्माण आदिवासी संस्कृति उनकी परंपरा को ध्यान मे रखते हुए सरकार के द्वारा बनाई जाती है। नेताओ ने कहा की सबसे आश्चर्यजनक बात है की लोहिया भवन परिसर मे जहां धुमकोड़िया भवन का निर्माण कराया जा रहा है उक्त स्थल के साथ आसपास आदिवासियों की जनसंख्या शुन्य है। ऐसे मे भवन का निर्माण के औचित्य पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। वही लोहिया भवन का मनिका प्रखंड के लोगो के लिए सर्वाजनिक कार्यो के हित मे उपयोग किया जाता है। जहां सभी जाति धर्म के लोग भवन का उपयोग करते है। नेताओ ने बीडीओ से कहा की लोहिया भवन मनिका प्रखंड का ऐतिहासिक धरोहर है। सर्वदलीय समिति के नेताओ ने बीडीओ से कहा है की अविलंब अगर धुमकोड़िया निर्माण कार्य को नही रोका गया तो ग्रामीणो के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे। सर्वदलीय समिति के नेताओ ने लोहिया भवन परिसर की चाबी प्रखंड कार्यालय के अधीन रखने की मांग की है। वही सर्वदलीय समिति के सदस्यो ने सीओ अमन कुमार को भी ज्ञापन सौंप कर धुमकोड़िया भवन निर्माण कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालो मे सर्वदलीय समिति अध्यक्ष नेता सुरेंद्र पासवान राजद के जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र यादव जिला सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर प्रसाद उर्फ मंटू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अंकित कुमार गोलू गंगेश्वर यादव झामुमो नेता अजय यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।